आपका समर्थन, हमारी शक्ति

मंगलवार, 1 सितंबर 2015

ट्विटर में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी


सोशल मीडिया पर महिलाओं की सक्रियता और भागीदारी किसी से छुपी नहीं है। पर अब यह भागीदारी नौकरी के स्तर पर भी दिखेगी।  माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने घोषणा की है कि वह लैंगिक अंतर को कम करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिक महिलाओं को नौकरी देगा। एक ट्विटर ब्लॉग पर विविधता लक्ष्यों की सूची को साझा करते हुए ट्विटर नें साल 2016 में जनता के लिए अपने विविधता लक्ष्यों को तय करने के बाद यह ऐलान किया।

इस सूची के अनुसार पूरी विस्तृत श्रेणी में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को 35 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। ट्विटर के वर्तमान में विश्व स्तर पर 4,100 कर्मचारी हैं और उसकी तकनीकी नौकरियों में महिलाओं को रख कर इसे 16 प्रतिशत बढ़ाने की योजना है।

ट्विटर की विविधता और समावेश की उपाध्यक्ष जेनेट वॉन ह्युसे ने लिखा कि इस बात को परिभाषित करना जरूरी है कि इन बदलावों से अगले एक साल में क्या परिणाम आएगा। हम कंपनी के विभिन्न स्तरों पर आंतरिक विविधता लक्ष्यों की दिशा में काम कर रहे हैं और इस बात को बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि हम कंपनी के व्यापक विविधता लक्ष्यों को स्थापित कर रहे हैं और हम उन्हें सार्वजनिक रूप से साझा कर रहे हैं। जेनेट ने कहा कि इसीलिए यह नए लक्ष्य पूरी कंपनी में महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों के समग्र प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: