बुधवार, 21 अप्रैल 2010

गुणों की खान है नारियल

नारियल भला किसे नहीं भाता. फिर समुद्र के किनारे रहने वालों की तो बल्ले-बल्ले है. जब जी में आया नारियल का भोग लगा लिया.नारियल के कच्चे फल को डाभ कहते हैं जिसके अन्दर का पानी स्वास्थ्य और जायके की दृष्टि से अच्छा माना जाता है. किसी को नारियल का पानी अच्छा लगता है तो किसी को इसकी मलाई. यदि आपको इसकी मलाई अच्छी लगती है तो दुकानदार को विशेष रूप से बताना पड़ेगा कि मलाई वाला नारियल चाहिए. फिर नारियल के कवच का चम्मच और मजेदार मलाई. नारियल का गूदा, पानी और तेल इस्तेमाल में लाया जाता है। नारियल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, इसे बेहद पौष्टिक भी माना गया है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन और खनिज होता है। रसोई, स्वास्थ्य, खूबसूरती और धार्मिक चारों मामलों में इसका जवाब नहीं. बाहर से कड़ा पर अन्दर से मुलायम नारियल को यूँ ही श्रीफल नहीं कहा जाता है. नारियल को संस्कृत में नालिकेरः कहते हैं। "नल्यते केन वायुना ईर्यते इति नालिकेर:"। वर्णभ्रंश के कारण, सामान्य भाषा में यह नारिकेल तथा बाद में नारियल बन गया. आइये आज नारियल के पानी का मजा लेते हुए ये पोस्ट नारियल को ही समर्पित करते हैं और इसके भरपूर गुणों की चर्चा करते हैं.

-नारियल इंफ्लूएंजा, दाद, चेचक, हेपेटाइटिस सी, एड्स जैसे बीमारियों के लिए जिम्मेदार वायरस को खत्म कर देता है।
-नारियल उन बैक्टीरिया को भी खत्म करता है जो अल्सर, गले का संक्रमण, दांतों की बीमारी और निमोनिया पैदा करते हैं।
-नारियल शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
-नारियल इंसुलिन के स्राव को बेहतर करता है रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित बनाए रखता है। यह डायबिटीज का खतरा भी घटाता है।
-नारियल के सेवन से शरीर द्वारा कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण की प्रक्रिया बेहतर हो जाती है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
-नारियल आस्टियोपोरोसिस [हड्डियों का कमजोर हो जाना] के खतरे से बचाता है।
-नारियल पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। -नारियल बवासीर में होने वाले दर्द को घटाने में कारगर है।
-नारियल ब्रेस्ट, कोलन [बड़ी आंत] और लिवर कैंसर के खतरे से बचाता है।
-नारियल दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्राल के अनुपात को सुधारता है और दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
-नारियल पित्ताशय से संबंधित बीमारी के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
-नारियल किडनी के स्टोन को गलाने में मदद करता है।
-नारियल में कैलोरी काफी मात्रा में पाई जाती हैं।
-नारियल मोटापे से बचाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के भोजन में प्रतिदिन 15 मिग्रा जिंक होना जरूरी है जिससे मोटापे से बचा जा सके। ताजा नारियल में जिंक भरपूर मात्रा में होता है।
-नारियल सूर्य की पराबैगनी किरणों के दुष्प्रभाव से शरीर की रक्षा करता है।
-नारियल शरीर पर पड़ने वाली झुर्रियों और शिथिल पड़ती त्वचा के लिए उपयोगी होता है।
- नारियल से हैजे की उल्टियाँ भी बंद हो जाती हैं. हैजे में यदि उल्टियाँ बंद न हो पा रही हों तो रोगी को तुरंत नारियल पानी पिलाना चाहिए।-स्वस्थ सुंदर संतान प्राप्ति के लिए गर्भवती महिला को 3-4 टुकड़े नारियल प्रतिदिन चबा-चबाकर खाने चाहिए। इसके साथ एक चम्मच मक्खन, मिसरी तथा थोड़ी सी पिसी कालीमिर्च मिलाकर चाटें। बाद में थोड़ी सी सौंफ चबाएँ। इसके आधे घंटे बाद तक कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। पुराने सूजाक और मूत्रकृच्छ में भी इससे आश्चर्यजनक लाभ होता है।
-नारियल का तेल किसी दवा से कम नहीं। स्वास्थ्य के लिहाज से इसे सबसे अच्छा तेल माना गया है।सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है। इस तेल की मालिश त्वचा तथा बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। नारियल तेल की मालिश से मस्तिष्क भी ठंडा रहता है। गर्मी में लगने वाले दस्तों में एक कप नारियल पानी में पिसा जीरा मिलाकर पिलाने से दस्तों में तुरंत आराम मिलता है।
-नारियल से बर्फी, लड्डू, केक इत्यादि तमाम मिठाइयों सहित जायकेदार चटनी भी बनती है.

41 टिप्‍पणियां:

  1. थोड़ा बहुत जानता था आपने तो सारे गुण बता दिए नारियल के.....बेहद जानकारी भरा आलेख...आकांक्षा जी बधाई

    जवाब देंहटाएं
  2. itni saari jankari ke liye dhanyawad jabse nysore aya hun charon ore nariyal hi dekhta hun...ab inke gun bhi samajh me aaye...

    http://dilkikalam-dileep.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  3. अच्छा लगा इसके इतने गुण जानकार. आभार जानकारी का.

    जवाब देंहटाएं
  4. इतनी विस्तृत जानकारी के लिये साधुवाद।

    मैने इस लेख की कड़ी हिन्दी विकि के 'नारियल' नामक लेख में दे दी है।

    जवाब देंहटाएं
  5. सारे गुण बता दिए नारियल के......आकांक्षा जी बधाई

    जवाब देंहटाएं
  6. सचमुच गुणों की खान है एक छोटा सा नारियल !!

    जवाब देंहटाएं
  7. @ अनुनाद सिंह,

    धन्यवाद..आभारी हूँ !!

    जवाब देंहटाएं
  8. एक नारियल इतने गुण...अब तो मैं खूब नारियल पिऊंगा-खाऊंगा.

    जवाब देंहटाएं
  9. आप तो अंडमान में रम गयी, रोज सुन्दर नज़ारे...बढ़िया नारियल ..भाग्यशाली हो आप.

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह, फिर मैं तो खूब नारियल का पानी पीउंगी.

    जवाब देंहटाएं
  11. नारियल की महिमा अपरम्पार...सुन्दर जानकारी.

    जवाब देंहटाएं
  12. हमें तो नारियल का पानी पीने में खूब मजा आता है...और इसकी बर्फी के क्या कहने.

    जवाब देंहटाएं
  13. हमें तो नारियल का पानी पीने में खूब मजा आता है...और इसकी बर्फी के क्या कहने.

    जवाब देंहटाएं
  14. नारियल की बर्फी, लड्डू, केक, चटनी...मुँह में पानी आ गया.

    जवाब देंहटाएं
  15. बेनामी21 अप्रैल, 2010

    आकांक्षा जी, अंडमान में तो खूब नारियल होते होंगे. जब तक हैं, जमकर नारियल खाइए और बिटिया पाखी को तो विशेष रूप से...बेहतरीन जानकारी का आभार.

    जवाब देंहटाएं
  16. हमें तो नारियल के इतने गुणों का अंदाज़ा ही नहीं था. बढ़िया हुआ जो यहाँ आये.

    जवाब देंहटाएं
  17. इधर तो खूब गर्मी पड़ रही है. कुछ नारियल इधर भी भिजवाने की मेहरबानी करें, ताकि हम लोग भी नारियल की तासीर में ठन्डे हो सकें. लाजवाब व दिलचस्प जानकारी के लिए शुक्रिया.

    जवाब देंहटाएं
  18. मान गए नारियल जी को और आकांक्षा जी को भी..अब चलकर कहीं डाभ का जुगाड़ करते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  19. अद्भुत जानकारी नारियल के बारे में. गर्मी में तो और भी फायदेमंद.

    जवाब देंहटाएं
  20. ..तभी तो ईश्वर भी नारियल के चढाने से खुश हो जाते हैं. अब राज समझ में आया.

    जवाब देंहटाएं
  21. आकांक्षा जी, आपने बहुत बढ़िया ढंग से नारियल के गुणों को प्रस्तुत किया है. इतनी जानकारी शायद ही कहीं मिलती हो. तस्वीरें तो लाजवाब हैं..

    जवाब देंहटाएं
  22. ..अरे हाँ, बर्फी स्वादिष्ट है.

    जवाब देंहटाएं
  23. बहुत सही लिखा आपने. डाक्टर भी नारियल को बड़ा महत्त्व देते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  24. बहुत सुन्दर. केवल एक समस्या है. फल लगें अति दूर.

    जवाब देंहटाएं
  25. बहुत सुंदर जी, आज ही बनबाते है नारियल की बर्फ़ी

    जवाब देंहटाएं
  26. बहुत अच्छी व जानकारी से भरपूर पोस्ट....

    जवाब देंहटाएं
  27. नारियल के इतने गुण. अब मैं तो नारियल खाने जा रहा हूँ.

    जवाब देंहटाएं
  28. बिल्कुल सही कहा आप ने । नारियल है ही गुणो की खान । आभार

    जवाब देंहटाएं
  29. बहुत बढ़िया लिखा है आपने ! नारियल के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हुई! धन्यवाद !

    जवाब देंहटाएं
  30. फलोँ की महिमा निराली है और यह लेख जानकारी से भरपूर है।

    जवाब देंहटाएं
  31. काम की बातें..महत्वपूर्ण जानकारी..आभार.

    जवाब देंहटाएं
  32. अच्छी जानकारी..अब नारियल खाने में और मजा आएगा..

    जवाब देंहटाएं