शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

जरा सोचिए...




जिस तरह से राजनीति में अपराधीकरण बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार व अपराध के चलते धडाधड राजनेता जेल में जा रहे हैं. ऐसे स्थिति में आने वाला समय और भी ज्यादा संक्रमण काल का होगा. तब शायद ऐसे ही कुछ फार्म भरे जायेंगें.

1. उम्मीदवार का नाम:————————–

2.वर्तमान पता:
(१) जेल का नाम: ————————–
(२) सेल नंबर:—————————-
(३) कैदी नंबर ——————————

3.राजनैतिक पार्टी: ____________ _________
* आप अभी तक जिन दलों में शामिल थे उनमें से केवल पिछले पांच दलों का नाम दें
१ ———————– २ ———————– ३ ———————– ४ ————————- ५ ————————

4.राष्ट्रीयता { गोल चक्कर करे )
१ इतालियन
२ भारतीय
३ पाकिस्तानी
४ बांग्लादेसी

5 पिछली पार्टी छोड़ने के कारण (एक या अधिक को सर्कल करें )

१-भीतरघात
२- निष्कासित
३-खरीद लिये गये
४ कोई कुर्सी नहीं मिली
५ घोटाले के कारण
६ मलाई की कमी

6.चुनाव लड़ने के लिए कारण (एक या अधिक को सर्कल करें ) :

१-पैसा बनाने के लिए
२- अदालत के मुकदमे से बचने के लिए
३- सत्ता का घोर दुरुपयोग करने के लिए
४-गरीबो को मिटाने के लिए
५-घोटाले करने के लिए
६ मैं नहीं जानता
(यदि आपका उत्तर ६ है तो अपनी विवेकशीलता के लिये एक गैर मान्यता प्राप्त गैर सरकारी रिश्वत खोर मनोचिकत्सक का प्रमाणपत्र संलग्न करें)

7 आपको कितने साल का जन सेवा का अनुभव है?
१ – 1-2 साल
२ – 2-6 साल
३ – 6-15 साल
४ – 15 + साल

8. आप के खिलाफ लंबित किसी भी आपराधिक मामले का विवरण दें (पूरी जानकारी देने के लिये आप जितने चाहे उतने अतिरिक्त पृष्ट जोड़ सकते हैं)
——————————————————————————————————————————-
9.आपने कितने वर्ष जेल में बिताए हैं?
(कृप्या प्रश्न 7 से भ्रमित न हों)
१ – 1-2 साल
२ – 2-6 साल
३ – 6-15 साल
४ – 15- 20 साल
५ – बीस साल से ज्यादा

10.आप किसी वित्तीय घोटाले में शामिल हैं?
१ -क्यों नहीं
२ – बेशक
३ – निश्चित रूप से
४ -खानदानी धंधा
५ -मैं इस सब से इनकार करता हूं
६ – मुझे इसमें एक विदेशी हाथ दि

11. आपकी वार्षिक भ्रष्टाचार आय क्या है?
१ -100-500 करोड़
२ -500-1000 करोड़
३ -कोई गिनती नहीं …
(हवाला में डालर से की गयी कमाई को रुपयों में कनवर्ट करने के बाद शामिल करें)

12. क्या आपके मन में भारत के लिए कोई भी विकास योजना है?
उतर ————————————————————————————————————————————————–

13 नीचे दिये गये स्थान में अपनी उपलब्धियों का बखान करें:
उत्तर ——————————————————————————————————————————–१४.इनमे से कोनसे धंधे में आपकी रूचि सबसे ज्यादा है .
१.रिश्वेत लेने में ———————
२.हेरा फैरी में ————————-
३.हवाला के धंधे में ———————-
४.दलाली करने में —————————
५ सुपारी लेने में ———————
६ अपहरण करने में ———————————–
७.उपरोक्त सभी में ———————————–
१५. आपने कितने गुंडे पाल रखे हे.
उतर ——————————————–
—————————————————-
यदि आप में ये सारी खूबिया है तो ही यह फॉर्म भर सकते है अन्यथा चुनाव आयोग आपका फॉर्म रद्द कर सकता है और यदि पेज कम पड़े तो सादे पेपर में लिख सकते हो और इसको भरने के बाद चुनाव अधिकारी को भारतीय डाक द्वारा भेज दे पत्ता आप को मालूम होगा !!

(यह फार्म एक सज्जन ने मेरे मेल पर भेजा था. आप भी गौर फरमाएं और सोचें की क्या वाकई हम इस स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं...??)


चित्र साभार : गूगल महाराज

12 टिप्‍पणियां:

  1. वाकई सोचने वाली बात है. यदि भारत की जनता समय से नहीं चेती तो उसके प्रतिनिधियों का यही हाल होने जा रहा है.

    जवाब देंहटाएं
  2. वाकई सोचने वाली बात है. यदि भारत की जनता समय से नहीं चेती तो उसके प्रतिनिधियों का यही हाल होने जा रहा है.

    जवाब देंहटाएं
  3. वैसे यह प्रोफार्मा जिसने भी बनाया है, अच्छा-खासा दिमाग लगाया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. रोचक पर गंभीरता से सोचने की जरुरत है...

    जवाब देंहटाएं
  5. भाई रत्नेश जी की बातों से सहमत हूँ.

    जवाब देंहटाएं
  6. जिसने भी फॉर्म बनाया है, खूब दिमाग पाया है।

    जवाब देंहटाएं
  7. सही है, लेकिन देखिये कब तक लोग केवल सोचते ही हैं,आभार.

    जवाब देंहटाएं
  8. भारत मे तानाशाही लाने की हिमायती ताक़तें जान-बूझ कर राजनीति और नेताओं को बदनाम करने की चालें चलती रहती हैं ,यह भी उसी का एक नमूना है।
    'नीरा राडिया'के माध्यम से नेताओं को किसने खरीदा?जिसने खरीदा वे बाहर और जेल के अंदर बिकने वाले नेता।
    यही तो लक्ष्य है-देशद्रोही ताकतों का।

    जवाब देंहटाएं
  9. गंभीर स्थिति है ..देश कितने गर्त में जाएगा ???

    जवाब देंहटाएं