
-नारियल इंफ्लूएंजा, दाद, चेचक, हेपेटाइटिस सी, एड्स जैसे बीमारियों के लिए जिम्मेदार वायरस को खत्म कर देता है।
-नारियल उन बैक्टीरिया को भी खत्म करता है जो अल्सर, गले का संक्रमण, दांतों की बीमारी और निमोनिया पैदा करते हैं।
-नारियल शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
-नारियल इंसुलिन के स्राव को बेहतर करता है रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित बनाए रखता है। यह डायबिटीज का खतरा भी घटाता है।
-नारियल के सेवन से शरीर द्वारा कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण की प्रक्रिया बेहतर हो जाती है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
-नारियल आस्टियोपोरोसिस [हड्डियों का कमजोर हो जाना] के खतरे से बचाता है।
-नारियल पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

-नारियल ब्रेस्ट, कोलन [बड़ी आंत] और लिवर कैंसर के खतरे से बचाता है।
-नारियल दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्राल के अनुपात को सुधारता है और दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
-नारियल पित्ताशय से संबंधित बीमारी के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
-नारियल किडनी के स्टोन को गलाने में मदद करता है।
-नारियल में कैलोरी काफी मात्रा में पाई जाती हैं।
-नारियल मोटापे से बचाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के भोजन में प्रतिदिन 15 मिग्रा जिंक होना जरूरी है जिससे मोटापे से बचा जा सके। ताजा नारियल में जिंक भरपूर मात्रा में होता है।
-नारियल सूर्य की पराबैगनी किरणों के दुष्प्रभाव से शरीर की रक्षा करता है।
-नारियल शरीर पर पड़ने वाली झुर्रियों और शिथिल पड़ती त्वचा के लिए उपयोगी होता है।
- नारियल से हैजे की उल्टियाँ भी बंद हो जाती हैं. हैजे में यदि उल्टियाँ बंद न हो पा रही हों तो रोगी को तुरंत नारियल पानी पिलाना चाहिए।

-नारियल का तेल किसी दवा से कम नहीं। स्वास्थ्य के लिहाज से इसे सबसे अच्छा तेल माना गया है।सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है। इस तेल की मालिश त्वचा तथा बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। नारियल तेल की मालिश से मस्तिष्क भी ठंडा रहता है। गर्मी में लगने वाले दस्तों में एक कप नारियल पानी में पिसा जीरा मिलाकर पिलाने से दस्तों में तुरंत आराम मिलता है।
-नारियल से बर्फी, लड्डू, केक इत्यादि तमाम मिठाइयों सहित जायकेदार चटनी भी बनती है.
41 टिप्पणियां:
थोड़ा बहुत जानता था आपने तो सारे गुण बता दिए नारियल के.....बेहद जानकारी भरा आलेख...आकांक्षा जी बधाई
itni saari jankari ke liye dhanyawad jabse nysore aya hun charon ore nariyal hi dekhta hun...ab inke gun bhi samajh me aaye...
http://dilkikalam-dileep.blogspot.com/
अच्छा लगा इसके इतने गुण जानकार. आभार जानकारी का.
इतनी विस्तृत जानकारी के लिये साधुवाद।
मैने इस लेख की कड़ी हिन्दी विकि के 'नारियल' नामक लेख में दे दी है।
सारे गुण बता दिए नारियल के......आकांक्षा जी बधाई
सचमुच गुणों की खान है एक छोटा सा नारियल !!
@ अनुनाद सिंह,
धन्यवाद..आभारी हूँ !!
एक नारियल इतने गुण...अब तो मैं खूब नारियल पिऊंगा-खाऊंगा.
आप तो अंडमान में रम गयी, रोज सुन्दर नज़ारे...बढ़िया नारियल ..भाग्यशाली हो आप.
वाह, फिर मैं तो खूब नारियल का पानी पीउंगी.
naariyal kaa to apnaa hi majaa hai , achchi jaankaari
नारियल की महिमा अपरम्पार...सुन्दर जानकारी.
हमें तो नारियल का पानी पीने में खूब मजा आता है...और इसकी बर्फी के क्या कहने.
हमें तो नारियल का पानी पीने में खूब मजा आता है...और इसकी बर्फी के क्या कहने.
नारियल की बर्फी, लड्डू, केक, चटनी...मुँह में पानी आ गया.
आकांक्षा जी, अंडमान में तो खूब नारियल होते होंगे. जब तक हैं, जमकर नारियल खाइए और बिटिया पाखी को तो विशेष रूप से...बेहतरीन जानकारी का आभार.
हमें तो नारियल के इतने गुणों का अंदाज़ा ही नहीं था. बढ़िया हुआ जो यहाँ आये.
इधर तो खूब गर्मी पड़ रही है. कुछ नारियल इधर भी भिजवाने की मेहरबानी करें, ताकि हम लोग भी नारियल की तासीर में ठन्डे हो सकें. लाजवाब व दिलचस्प जानकारी के लिए शुक्रिया.
मान गए नारियल जी को और आकांक्षा जी को भी..अब चलकर कहीं डाभ का जुगाड़ करते हैं.
अद्भुत जानकारी नारियल के बारे में. गर्मी में तो और भी फायदेमंद.
..तभी तो ईश्वर भी नारियल के चढाने से खुश हो जाते हैं. अब राज समझ में आया.
BARFI TO DEKHI HI NAHI THI...
PANI AA GAYA MUH ME....
आकांक्षा जी, आपने बहुत बढ़िया ढंग से नारियल के गुणों को प्रस्तुत किया है. इतनी जानकारी शायद ही कहीं मिलती हो. तस्वीरें तो लाजवाब हैं..
..अरे हाँ, बर्फी स्वादिष्ट है.
बहुत सही लिखा आपने. डाक्टर भी नारियल को बड़ा महत्त्व देते हैं.
बहुत सुन्दर. केवल एक समस्या है. फल लगें अति दूर.
बहुत सुंदर जी, आज ही बनबाते है नारियल की बर्फ़ी
बहुत अच्छी व जानकारी से भरपूर पोस्ट....
नारियल के इतने गुण. अब मैं तो नारियल खाने जा रहा हूँ.
बहुत ज्ञानवर्धक.
बिल्कुल सही कहा आप ने । नारियल है ही गुणो की खान । आभार
बहुत बढ़िया लिखा है आपने ! नारियल के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हुई! धन्यवाद !
फलोँ की महिमा निराली है और यह लेख जानकारी से भरपूर है।
काम की बातें..महत्वपूर्ण जानकारी..आभार.
अच्छी जानकारी..अब नारियल खाने में और मजा आएगा..
acchai paida karo
acchai paida karo
VERY GOOD
WAw waw nariyal me itna sara gun omg
Bahut acchi Jankari Di Hai dhanyvad
Bahut sunder vivechna kiya hai apne
एक टिप्पणी भेजें