आपका समर्थन, हमारी शक्ति

शनिवार, 17 अक्तूबर 2009

दीवाली में क्यों होती है लक्ष्मी-गणेश की पूजा

दीपावली को दीपों का पर्व कहा जाता है और इस दिन ऐश्वर्य की देवी माँ लक्ष्मी एवं विवेक के देवता व विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली मूलतः यक्षों का उत्सव है। दीपावली की रात्रि को यक्ष अपने राजा कुबेर के साथ हास-विलास में बिताते व अपनी यक्षिणियों के साथ आमोद-प्रमोद करते। दीपावली पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी, लजीज पकवान एवं मनोरंजन के जो विविध कार्यक्रम होते हैं, वे यक्षों की ही देन हैं। सभ्यता के विकास के साथ यह त्यौहार मानवीय हो गया और धन के देवता कुबेर की बजाय धन की देवी लक्ष्मी की इस अवसर पर पूजा होने लगी, क्योंकि कुबेर जी की मान्यता सिर्फ यक्ष जातियों में थी पर लक्ष्मी जी की देव तथा मानव जातियों में। कई जगहों पर अभी भी दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ कुबेर की भी पूजा होती है। गणेश जी को दीपावली पूजा में मंचासीन करने में शैव-सम्प्रदाय का काफी योगदान है। ऋद्धि-सिद्धि के दाता के रूप में उन्होंने गणेश जी को प्रतिष्ठित किया। यदि तार्किक आधार पर देखें तो कुबेर जी मात्र धन के अधिपति हैं जबकि गणेश जी संपूर्ण ऋद्धि-सिद्धि के दाता माने जाते हैं। इसी प्रकार लक्ष्मी जी मात्र धन की स्वामिनी नहीं वरन् ऐश्वर्य एवं सुख-समृद्धि की भी स्वामिनी मानी जाती हैं। अतः कालांतर में लक्ष्मी-गणेश का संबध लक्ष्मी-कुबेर की बजाय अधिक निकट प्रतीत होने लगा। दीपावली के साथ लक्ष्मी पूजन के जुड़ने का कारण लक्ष्मी और विष्णु जी का इसी दिन विवाह सम्पन्न होना भी माना गया हैै।

ऐसा नहीं है कि दीपावली का सम्बन्ध सिर्फ हिन्दुओं से ही रहा है वरन् दीपावली के दिन ही भगवान महावीर के निर्वाण प्राप्ति के चलते जैन समाज दीपावली को निर्वाण दिवस के रूप में मनाता है तो सिक्खों के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की स्थापना एवं गुरू हरगोविंद सिंह की रिहाई दीपावली के दिन होने के कारण इसका महत्व सिक्खों के लिए भी बढ़ जाता है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस को आज ही के दिन माँ काली ने दर्शन दिए थे, अतः इस दिन बंगाली समाज में काली पूजा का विधान है। यह महत्वपूर्ण है कि दशहरा-दीपावली के दौरान पूर्वी भारत के क्षेत्रों में जहाँ देवी के रौद्र रूपों को पूजा जाता है, वहीं उत्तरी व दक्षिण भारत में देवी के सौम्य रूपों अर्थात लक्ष्मी, सरस्वती व दुर्गा माँ की पूजा की जाती है।

13 टिप्‍पणियां:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

यह दिया है ज्ञान का, जलता रहेगा।
युग सदा विज्ञान का, चलता रहेगा।।
रोशनी से इस धरा को जगमगाएँ!
दीप-उत्सव पर बहुत शुभ-कामनाएँ!!

Amit Kumar Yadav ने कहा…

सुन्दर लेख....दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें.

ACHARYA RAMESH SACHDEVA ने कहा…

लक्ष्म्ी और गणेश यूं ही इक्ठ्ठे पूजे जाते रहे। पढने वालों को समझ आ जाए। आपने समझाने में कमी नहीं रखी।
क्या भारतीय देवी-देवाताओं से हर व्यक्ति कुछ लेने के लिए ही पूजता है और क्या देवी-देवता भी केवल देने के लिए हैं।
मेरे ख्याल से परस्पर लेन-देन होना चाहिए। बराबर होने पर ही सब साकार होगा अन्यथा प्रक्रिया है जो पूरी हो जाती है।
बस हम किसी के घर का दीप जला दें हमारा घर स्वयं रोशण हो जाएगा।

हिंदी साहित्य संसार : Hindi Literature World ने कहा…

आज के दिन सुन्दर प्रस्तुति. दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें . आप सभी के जीवन में ये उजाला सदैव बना रहे.

हिंदी साहित्य संसार : Hindi Literature World ने कहा…

आज के दिन सुन्दर प्रस्तुति. दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें . आप सभी के जीवन में ये उजाला सदैव बना रहे.

Udan Tashtari ने कहा…

सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

सादर

-समीर लाल 'समीर'

राज भाटिय़ा ने कहा…

बहुत सुंदर लेख लिखा आप ने , बहुत अच्छी बात कही. धन्यवाद
दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें.

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

बहुत सुंदर आलेख. दिवाली की हार्दिक बधाई.

रामराम.

समयचक्र ने कहा…

सुन्दर लेख
दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामना ..... साथ ही गोवर्धन पूजा की भी ....

Unknown ने कहा…

लाजवाब लेख.....दीवाली मंगलमय हो.

Dr. Brajesh Swaroop ने कहा…

दीपावली के साथ लक्ष्मी पूजन के जुड़ने का कारण लक्ष्मी और विष्णु जी का इसी दिन विवाह सम्पन्न होना भी माना गया हैै।....Jay ho Maan Lakshmi ki.

www.dakbabu.blogspot.com ने कहा…

दीवाली मंगलमय हो....आप लोगों के जीवन में भी रोशनी फैलाते रहें.

शरद कोकास ने कहा…

मनुष्य ने देवी देवताओं के भी अर्द्ध देव पूर्न देव मे विभाजन कर दिये । कुबेर अर्द्ध देव हो गये सो उनकी पूजा बन्द हो गई ।